HomeLatest Newsबजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास...

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (आई 1 न्यूज़)नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों के नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में भी हंगामे के बीच विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन सभापति द्वारा चर्चा की अनुमति नहीं दिए जाने पर विरोध तेज हो गया।सूत्रों के अनुसार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बना रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सदन में विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा और कार्यवाही को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि विपक्ष भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के ढांचे पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी प्रस्तावित है। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी, जहां बजट सत्र के दौरान आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।गौरतलब है कि बजट 2026-27 पर चर्चा सोमवार से शुरू होनी है। इससे पहले पिछले सप्ताह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को बिना प्रधानमंत्री के जवाब के ही ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था। उस दौरान भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर “अप्रत्याशित” विरोध कर सकते हैं, इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री को सदन में आने से रोकने का अनुरोध किया था।अब विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए संसद में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments