ब्यूरो रिपोर्ट :24जनवरी 2018
मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली नेहा चौधरी ने ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा।
नेहा ने कहा कि इस अभियान को चलाने का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किए जाने का है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए गर्व से कहो हम भारतीय हैं संदेश के साथ इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का अभियान शुरू किया है।
देश के विभिन्न राज्यों में भी चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
