Homeहिमाचलहिमाचल की बेटी ने दिल्ली में जीता ब्रांज, कुश्ती मुकाबले में बनाया...

हिमाचल की बेटी ने दिल्ली में जीता ब्रांज, कुश्ती मुकाबले में बनाया दबदबा

ब्यूरो रिपोर्ट :5 फरवरी 2018
खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने कांस्य पदक जीत कर दबदबा बनाया। 31 जनवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मंडी की कोमल ने ब्रांज मेडल जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।

कोमल ने यह मेडल 60 किलोग्राम वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता है। कोच जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी है। हिमाचल की ओर से कुश्ती की टीम में 50 किलो वर्ग में जतिन, 54 किलो वर्ग में बिलासपुर के पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर और 74 किलो वर्ग में अशरफ मोहम्मद ने भाग लिया।

लड़कियों में 51 किलो वर्ग में जयंती देवी, 55 किलो वर्ग में हिमानी और 60 किलो वर्ग में कोमल ने हिस्सा लिया। रावमापा ध्वाल (मंडी) की कोमल ने 60 किलोग्राम के फ्री स्टाइल मुकाबले में ब्रांज मेडल जीता।

टीम की इस उपलब्धि पर उप-निदेशक शारीरिक शिक्षा प्रीतम धौटा, एडीपीईओ हेडक्वार्टर भागराम हौटा, संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर, डीपीई डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments