Homeहिमाचलअब सीएम जय राम ठाकुर का गृह जिला मंडी ड्रीम जिला बनेगा

अब सीएम जय राम ठाकुर का गृह जिला मंडी ड्रीम जिला बनेगा

ब्यूरो रिपोर्ट :19 जनवरी 2018
सीएम जय राम ठाकुर का गृह जिला मंडी ड्रीम जिला बनेगा और इस दिशा में जिला प्रशासन जल्द ही मास्टर प्लान तैयार करने जा रहा है. इस बात की जानकारी उपायुक्त मंडी रूग्वेद मिलिंद ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान दी.

उपायुक्त रूग्वेद मिलिंद ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला का एक समान दृष्टि से समग्र विकास हो और यहां पर सरकार की तरफ से आने वाली सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को समय पर पूरा किया जाए इस दिशा में प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है.

उन्होंने बताया कि सीएम का गृह जिला होने के नाते लोगों की उम्मीदें ज्यादा हैं, इसलिए प्रशासन इन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा. रूग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला को ड्रीम जिला बनाया जा सके, इस दिशा में प्रशासन एक मास्टर प्लान तैयार करने जा रहा है.

उन्होंने लोगों से भी ड्रीम जिला बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं. उपायुक्त के अनुसार, आम लोगों के पास भी बहुमूल्य सुझाव होते हैं, जिन्हें वह निसंकोच प्रशासन के साथ सांझा कर सकते हैं और यदि यह सुझाव उचित लगे तो इनपर अम्ल भी किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments