HomeLatest Newsसिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई...

सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’

पंजाब 28 फरवरी 2026( आई 1 न्यूज़ ) पंजाब के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके परिवार की खुलकर तारीफ करते हुए पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टू ने कहा कि सिद्धू परिवार ने हमेशा अपनी पार्टी का भला किया है, लेकिन कांग्रेस ने उनका उचित सम्मान नहीं किया और उनका इस्तेमाल किया।
हाल ही में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बार-बार सराहना किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। इसी संदर्भ में जब बिट्टू से पूछा गया कि क्या वर्ष 2027 से पहले सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस संबंध में न तो सिद्धू परिवार की ओर से कोई बातचीत चल रही है और न ही भाजपा की तरफ से कोई पहल की गई है।बिट्टू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सिद्धू परिवार की लोकप्रियता और मेहनत का राजनीतिक लाभ तो उठाया, लेकिन समय आने पर उन्हें उचित समर्थन नहीं दिया। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यदि समीकरण बदलते हैं तो इसका असर राज्य की सियासत पर जरूर पड़ेगा। फिलहाल, बिट्टू के बयान ने संभावनाओं के दरवाजे तो खोले हैं, लेकिन औपचारिक रूप से किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत से इनकार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments