HomeLatest Newsसेक्टर-41 बुटरेला में देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या, फिर...

सेक्टर-41 बुटरेला में देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( आई 1 न्यूज़ ) चंडीगढ़: सेक्टर-41 स्थित गांव बुटरेला में देवर और भाभी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय नगमा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या से हुई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।पोस्टमार्टम में नगमा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि नगमा की हत्या के बाद उसके 24 वर्षीय देवर मुरसलीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।मामले की शुरुआती जांच सेक्टर-39 थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुरू की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब मृतक मुरसलीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वीरवार दोपहर दोनों के शव घर के अंदर मिले थे।बताया जा रहा है कि घर में मौजूद चार साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता फरमान को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल भिजवाया।नगमा और मुरसलीन मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले थे और पिछले करीब 15 वर्षों से बुटरेला में किराये पर रह रहे थे। नगमा का पति फरमान एसी रिपेयरिंग का काम करता है और घटना के समय बिजनौर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार विसरा रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं से मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments