HomeLatest News14 मार्च को मोगा में भाजपा की बदलाव रैली, केंद्रीय गृह मंत्री...

14 मार्च को मोगा में भाजपा की बदलाव रैली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में बदलाव रैली आयोजित करेगी। रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी।अश्वनी शर्मा ने कहा कि 16 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे, लेकिन इन वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में भी विफल रही है और अपने कई वादों से यू-टर्न ले चुकी है।शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशा, माइनिंग माफिया और भ्रष्टाचार बेलगाम हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल रही। उन्होंने दावा किया कि मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।उन्होंने बेअदबी मामलों में कार्रवाई न होने, किसानों को हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा न करने और व्यापारियों पर कथित टैक्स उगाही का भी मुद्दा उठाया। शर्मा के अनुसार, प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और चेन स्नैचिंग, गैंगवार तथा फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments