Monday, March 2, 2026
to day news in chandigarh
Homeदेशनागौरी समाज ने ASI बने इमरान खान का किया भव्य स्वागत

नागौरी समाज ने ASI बने इमरान खान का किया भव्य स्वागत

राजस्थान 17 जनवरी  राजस्थान मालपुरा देवली थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत मालपुरा के नागौरी मोहल्ला निवासी इमरान खान को सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति मिलने पर नागौरी समाज की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उस्मान मास्टर, निजामुद्दीन हाजी, मकबूल भाई, माजिद मास्टर, शहजाद खान, रफीक कंपाउंडर, साकिर खान सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इमरान खान की पदोन्नति से नागौरी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।समाज के सदस्यों ने कहा कि इमरान खान की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत व ईमानदारी का परिणाम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments