HomeLatest Newsरोज गार्डन में खिला रंगों का उत्सव प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया...

रोज गार्डन में खिला रंगों का उत्सव प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया रोज फेस्टिवल का उद्घाटन

चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित रोज फेस्टिवल की भव्य शुरुआत हुई। गुलाबचंद कटारिया ने विधिवत उद्घाटन कर तीन दिवसीय उत्सव का आगाज़ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी, पर्यटक और विभिन्न स्कूलों के छात्र उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशासक ने कहा कि रोज फेस्टिवल चंडीगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन न केवल फूलों की सुंदरता को प्रदर्शित करता है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में रंग-बिरंगे गुलाबों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।रोज फेस्टिवल के चलते रोज गार्डन को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि लोग सुरक्षित और आनंददायक माहौल में इस फूलों के उत्सव का लुत्फ उठा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments