HomeLatest Newsमिडिल ईस्ट तनाव का असर अमृतसर और चंडीगढ़ से दुबई-शारजाह की उड़ानें...

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अमृतसर और चंडीगढ़ से दुबई-शारजाह की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026( आई 1 न्यूज़ ) चंडीगढ़ मिडिल ईस्ट में इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों और कई देशों के एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने के चलते दुबई, शारजाह और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों के लिए संचालित कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे अमृतसर और चंडीगढ़ से आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कुल चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। शनिवार रात 9 बजे शारजाह से अमृतसर आने वाली IndiGo की उड़ान रद्द कर दी गई। इसके अलावा रात 1:15 बजे अमृतसर से दुबई जाने वाली Air India Express की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। वहीं, रविवार सुबह 7:50 बजे दुबई के लिए निर्धारित SpiceJet की उड़ान पहले ही रद्द की जा चुकी थी।उधर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से शनिवार शाम 4:50 बजे दुबई जाने वाली एक प्रमुख उड़ान भी रद्द कर दी गई। दिन के समय हवाई यातायात सामान्य रहा, लेकिन जैसे ही मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े, उड़ानों पर असर दिखने लगा।एविएशन सूत्रों के मुताबिक कतर, संयुक्त अरब अमीरात और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई महत्वपूर्ण एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग बदले जा रहे हैं, जिससे देरी और रद्दीकरण की स्थिति बन रही है। अनुमान है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक उड़ानों का संचालन प्रभावित रह सकता है।अमृतसर एयरपोर्ट पर शनिवार से यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दुबई और शारजाह जाने वाले कई यात्री अचानक उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर फंस गए। स्पष्ट जानकारी न मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments