चंडीगढ़ 1 मार्च 2026(आई 1 न्यूज़ )चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित Government Medical College and Hospital (जीएमसीएच) में यूटी प्रशासन ने डॉ. रवनीत कौर को डायरेक्टर प्रिंसिपल नियुक्त किया है। उन्होंने प्रो. गुरविंदर पाल थामी का स्थान लिया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार से मुक्त कर दिया गया है।संस्थान में लंबे समय से सेवाएं दे रहीं डॉ. कौर जीएमसीएच की सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों में से एक हैं। वर्ष 2022 में Indian Society of Blood Transfusion and Immunohaematology ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।डॉ. कौर ने भारत के राष्ट्रीय हीमोविजिलेंस कार्यक्रम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह National Blood Transfusion Council के तहत ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज की टेक्निकल रिसोर्स ग्रुप की सदस्य भी हैं। हाल ही में वह प्रोफेसर इंचार्ज (अकादमिक) के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने शैक्षणिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने और संस्थान के मानकों को ऊंचा उठाने में योगदान दिया।नियुक्ति की पुष्टि करते हुए डॉ. कौर ने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को विनम्रता और मजबूत प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करती हूं।” उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मरीजों की देखभाल को और बेहतर बनाना, मरीजों के अनुभव में सुधार करना तथा मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा।उन्होंने आगे कहा, “इस प्रतिष्ठित संस्थान की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम सभी मिलकर इसे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्टता की ओर ले जाएंगे।”
Government Medical College and Hospital की नई डायरेक्टर प्रिंसिपल बनीं डॉ. रवनीत कौर
By eye1news
0
19
RELATED ARTICLES
- Advertisment -


