दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में AI-इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू 25 जुलाई को मेगा जॉब फेयर
आई 1 न्यूज़ खरड़ 24 जुलाई 2026 पंजाब के खरड़ दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज खरड़ ने उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से RiseKraft के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत AI-इंटीग्रेटेड बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) और एमबीए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स मशीन लर्निंग लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और इंडस्ट्री मेंटरशिप को शामिल किया जाएगा, ताकि छात्र रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
कॉलेज परिसर में AI इनोवेशन एंड स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जहां नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, हैकाथॉन और उद्योग आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
इसी क्रम में दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और RiseKraft के सहयोग से 25 जुलाई 2026 को कॉलेज परिसर में मेगा जॉब फेयर 2026 आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में 20 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। आईटी, एआई, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, रिटेल और कोर इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। यह रोजगार मेला छात्रों और युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर करियर अवसर प्राप्त करने का मंच प्रदान करेगा।


