HomeLatest Newsइनड्राइव का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित ट्राईसिटी कैब चालकों...

इनड्राइव का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित ट्राईसिटी कैब चालकों ने जताई खुशी।

इनड्राइव का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित ट्राईसिटी कैब चालकों ने जताई खुशी।

आई 1 न्यूज़ 10 अगस्त 2026 चंडीगढ़ ट्राईसिटी कैब ड्राइवर्स यूनियन ने इनड्राइव के एग्रीगेटर लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित किए जाने को अपनी लंबे समय से जारी मुहिम की बड़ी जीत बताया है। यूनियन के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन/एसटीए की ओर से यह कार्रवाई एग्रीगेटर कंपनियों द्वारा नियमों के अनुपालन से जुड़े मामलों में की गई है। इससे पहले ओला का एग्रीगेटर लाइसेंस भी छह महीने के लिए निलंबित किया जा चुका है।

यूनियन ने कहा कि यह कार्रवाई ‘एक कानून, एक नियम, सभी के लिए समान’ व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही चंडीगढ़ मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर्स रूल्स-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद भी बढ़ी है।

कैब चालकों की ओर से लंबे समय से एग्रीगेटर नीति के नियम लागू करने, अधिसूचित कैब और ऑटो किराया दरों को लागू करने, नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई, निजी वाहनों के अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक, चालकों की सुरक्षा, बीमा एवं कल्याण तथा उचित किराये और पारदर्शी कार्यप्रणाली की मांग उठाई जा रही है।

यूनियन ने चंडीगढ़ प्रशासन, एसटीए और संबंधित अधिकारियों का कानून के प्रवर्तन के लिए आभार जताया। अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि यह जीत ट्राईसिटी के उन सभी कैब चालकों की है, जिन्होंने एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन किया।

यूनियन ने मांग की कि यदि उबर रैपिडो या अन्य एग्रीगेटर भी नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाए। यूनियन ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments