HomeLatest Newsमेरा घर मेरे नाम' योजना से लोगों को मिल रही बड़ी राहत...

मेरा घर मेरे नाम’ योजना से लोगों को मिल रही बड़ी राहत कुलवंत सिंह

आई 1न्यूज़ मोहाली 27 नवंबर 2026 पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से शुरू की गई ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों के 651 लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। विधायक कुलवंत सिंह ने गांव सैदपुर, गिद्दड़पुर और सेखन माजरा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को ये कार्ड सौंपे।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करने को प्राथमिकता दे रही है। इस योजना के तहत लाल डोरे के भीतर बने मकानों में रहने वाले लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक प्रॉपर्टी कार्ड के रूप में दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने ही मकानों में मालिकाना हक के पुख्ता दस्तावेजों के बिना रह रहे थे, लेकिन अब उन्हें संपत्ति से जुड़े अधिकार मिल रहे हैं। प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लोग अपने मकान के आधार पर कारोबार शुरू करने, निजी जरूरतों और अन्य कार्यों के लिए बैंक से ऋण भी ले सकेंगे।

विधायक ने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों को घर-घर जाकर दस्तावेज सौंपे जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए लाभार्थियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments