Sunday, January 5, 2025
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़चंडीगढ़ सेक्टर 42 होटल में पंखे से लटके मिले युवक और...

चंडीगढ़ सेक्टर 42 होटल में पंखे से लटके मिले युवक और युवती का शव ।

आई 1 न्यूज़ 7 सितम्बर 2019(अमित सेठी ) चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक होटल में पंखे से लटके युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। अटावा में सेक्टर 42 के होटल में शव मिले। मर्डर की आशंका जताई जा रही है।

युवक की पहचान सेक्टर 34 डी निवासी विजय और युवती की पहचान 19 साल की अर्चना के रूप में हुई है। दोनों ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से होटल में कमरा लिया था। लेकिन शनिवार सुबह तक कमरे से कोई बाहर नहीं निकला। चेकआउट नहीं होने पर किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा गया।

होटल कर्मियों को कमरे में पंखे से दो शव लटके मिले। आनन फानन में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल सील किया। सीएफएसएल की टीम भी घटनास्थल का मुआयना कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है, फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments