HomeLatest Newsस्मार्ट चॉइस इमिग्रेशन पर 1.85 लाख रुपये की ठगी का आरोप पीड़ित...

स्मार्ट चॉइस इमिग्रेशन पर 1.85 लाख रुपये की ठगी का आरोप पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार।

आई 1 न्यूज़ चंडीगढ़ 27 जून 2026 चंडीगढ़ स्थित स्मार्ट चॉइस इमिग्रेशन पर जम्मू-कश्मीर निवासी मिलाप सिंह ने कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 1.85 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वीडियो जारी कर प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है।

मिलाप सिंह के अनुसार, नवंबर 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कनाडा वर्क परमिट का विज्ञापन देखा था। कंपनी ने 2 लाख रुपये में कनाडा भेजने का पैकेज बताया, जिसमें 1.50 लाख रुपये अग्रिम और 50 हजार रुपये वीजा लगने के बाद देने की बात कही गई।

पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ कार्यालय के वाई-फाई के माध्यम से UPI से भुगतान करवाया। उन्होंने 30 हजार, 10 हजार, 45 हजार और 50 हजार रुपये की डिजिटल ट्रांजेक्शन रसीदें भी उपलब्ध कराई हैं। उनका दावा है कि सभी भुगतान “S SMART CHOIC” नाम के मर्चेंट को किए गए।

मिलाप सिंह ने बताया कि उन्होंने यह राशि ब्याज पर उधार लेकर दी थी। उनका आरोप है कि अब कंपनी न तो फोन का जवाब दे रही है और न ही पैसे वापस कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं और तीन बच्चों के परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
वही विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने का दावा करने वाली किसी भी एजेंसी का लाइसेंस संबंधित सरकारी पोर्टल पर जांचने के बाद ही भुगतान करें और किसी भी तरह के दबाव में तत्काल नकद या UPI भुगतान न करें।

पीड़ित द्वारा प्रशासन को गोहार लगाई जा रही है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसके पैसे वापस दिलाया जाए और पीड़ित का कहना है कि अन्य लोगों को की ऐसे ठग एजेंट से बचें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments