HomeLatest Newsखराब मौसम का असर श्रीनगर में मौसम बिगड़ने से चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानें रद्द

खराब मौसम का असर श्रीनगर में मौसम बिगड़ने से चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानें रद्द

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 चंडीगढ़ से श्रीनगर में खराब मौसम के चलते मंगलवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ से संचालित चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानों का आवागमन रद्द कर दिया गया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट नंबर 262/6352 (श्रीनगर से चंडीगढ़) और फ्लाइट नंबर 874/6041 (चंडीगढ़–श्रीनगर–चंडीगढ़) को श्रीनगर में खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी अगली यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर उड़ानों की स्थिति की पुष्टि कर लें। खराब मौसम में सुधार के बाद ही उड़ानों के संचालन को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments