HomeUncategorizedदाऊद इब्राहिम के करीबी की हत्या, बॉस के खिलाफ बना रहा था...

दाऊद इब्राहिम के करीबी की हत्या, बॉस के खिलाफ बना रहा था प्लान

ऑय 1 न्यूज़ 15 जनवरी 2019 दाऊद इब्राहिम के करीबी फारूक देवड़ीवाला को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। पिछले साल दुबई में उसे गिरफ्तार किया गया था और भारत उसका प्रत्यर्पण करने में असफल रहा था। माना जा रहा है कि उसे छोटा शकील के आदेश पर डी गैंग के बॉस के खिलाफ षड्यंत्र रचने के शक में मारा गया है। भारत कई मामलों के लिए देवड़ीलाल को चाहता था। उसपर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए भर्ती करने का भी आरोप था।

जुलाई 2018 में पाकिस्तान फर्जी दस्तावेजों, जिसमें एक पाकिस्तानी पासपोर्ट भी शामिल है, के आधार पर उसे अपने देश में प्रत्यर्पित करवाने में सफल रहा था। सूत्रों का कहना है कि शकील जो दाऊद के करीबियों में से एक है, उसे अपने खबरियों से पता चला कि देवड़ीलाल ने दुबई में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की थी और दाऊद के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा था। सूत्रों के अनुसार देवड़ीलाल को शकील ने डांटा भी था।

आपको बतादे की दावे की सच्चाई पता चलने पर दाऊद और उसके करीबीयों ने कहा कि अब उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ममाले पर बोलने से इंकार कर दिया है। इंटरपोल देवड़ीलाल की कराची में हुई मौत की पुष्टी कर रहा है। यदि उसकी मौत की पुष्टि हो जाती है तो वह दाऊद का पाकिस्तान मेंमरने वाले दूसरा करीबी बन जाएगा। इससे पहले 2000 में गैंगस्टर फिरोज कोकनी की हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने कथित तौर पर दाऊद का असम्मान करने वाली बात कही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments