HomeLatest Newsदिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे

दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026( आई 1न्यूज़ ) चंडीगढ़। दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह का ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया गया है। वे यहां डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जारी सूची में उनका नाम शामिल है। लंबे समय से खाली पड़े डीआईजी पद पर उनकी नियुक्ति को पुलिस प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में डीआईजी का पद पिछले कुछ समय से रिक्त था। इससे पहले यह जिम्मेदारी 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार के पास थी, जिनका कुछ महीने पहले तबादला कर दिया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से यह पद खाली चल रहा था। ऐसे में राजीव रंजन सिंह की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।इस दौरान चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी तबादला हो गया था। उस समय अंतरिम व्यवस्था के तहत कुछ अवधि के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब नए डीआईजी के आने से पुलिस विभाग में स्थिरता और बेहतर समन्वय की संभावना जताई जा रही है।राजीव रंजन सिंह को एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है। दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंडीगढ़ में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments