HomeLatest Newsचंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके अफगानिस्तान रहा केंद्र।

चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके अफगानिस्तान रहा केंद्र।

आई 1न्यूज़ चंडीगढ़ 27 जून 2026 शनिवार को चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद एहतियातन लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शाम 7:08 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था और भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर मापी गई।

भूकंप का असर पंचकूला, मोहाली, गुरदासपुर सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अब तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने और दबाव बनने के कारण ऊर्जा का अचानक उत्सर्जन होता है, जिससे भूकंप आता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments