HomeLatest Newsमौसम ने बदला मिजाज देर शाम से बारिश तापमान में गिरावट अगले...

मौसम ने बदला मिजाज देर शाम से बारिश तापमान में गिरावट अगले दो दिन अलर्ट।

आई 1 न्यूज़ 12 जून 2026 पंजाब और चंडीगढ़ हरयाणा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बृहस्पतिवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां और पेड़ टूटकर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को भी बारिश और तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है। विभाग ने अगले एक-दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है।

कई इलाकों में तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने खुले स्थानों पर खड़े न होने और पेड़ों व कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

अधिकारियों के अनुसार मौसम सामान्य होने तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों और आमजन को मौसम संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments