आई 1 न्यूज़ मोहाली 27 जून 2026 मोहाली सेक्टर-70 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी पर पश्चिम बंगाल के दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 2.80 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित अब्दुल कादिर शेख और उनके साथी ने वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ितों ने बताया कि फरवरी 2026 में उन्होंने फेसबुक पर “इमिग्रेशन कंसल्टेंट लिमिटेड” का विज्ञापन देखा था। कंपनी ने 1.40 लाख रुपये प्रति व्यक्ति में विदेश भेजने का वादा किया। अप्रैल में वे मोहाली के सेक्टर-70, SCO 531 स्थित कंपनी के ऑफिस गए और 2.80 लाख रुपये नकद जमा कराए।

आरोप है कि कंपनी ने 29 मई की फ्लाइट का फर्जी टिकट थमा दिया। 25 मई को जब उन्होंने टिकट वेरिफाई करने के लिए कॉल किया तो कंपनी ने पहले वेरिफिकेशन का बहाना बनाया, फिर ईमेल आने की बात कही। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी अब और पैसे की मांग कर रही है और पैसा वापस मांगने पर धमकी दे रही है।
अब्दुल कादिर ने बताया कि उन्होंने जमीन गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। चार महीने बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस मिले।
*पीड़ितों की अपील:*
युवकों ने पंजाब पुलिस से आरोपी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं और अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा।
गौरतलब है कि मोहाली में फर्जी इमिग्रेशन कंपनियों द्वारा ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंजाब सरकार ने हाल ही में सभी जिलों के DC को बिना लाइसेंस चल रहे इमिग्रेशन एजेंटों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले एजेंट का लाइसेंस जरूर चेक करें और नकद भुगतान से बचें।
इमीग्रेशन कंपनियों के मालिकों और कर्मचारियों का कहना है जहां शिकायत देनी है दे दो हमारी पुलिस के आल्हा अधिकारियों के सीधी बात है।


