आई 1 न्यूज़ चंडीगढ़ 23 जुलाई 2021 (अमित सेठी ) शहर में 144 धारा लगे होने के बावजूद कांग्रेस के भीड़ इकट्ठा करने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी नवनियुक्त कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी पर हजारों लोगों के इकट्ठे करने पर और उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शामिल होने को भाजपा चंडीगढ़ महामंत्री रामवीर भट्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि रामबीर भट्टी का कहना है की कांग्रेस के बड़े नेताओं को कानून की खिल्ली उड़ाना ही आता है क्योंकि चंडीगढ़ में धारा 144 लगी है जिसमें 5 ,से अधिक लोगो के इक्कठे होने पर रोक लगी हुई है कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दोनों को ही इतनी समझ तो होगी कि करोना के नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि कारण कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था और दूरी का तो कोई मतलब ही नहीं और धारा 144 में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं करना चाहिए शहर मैं ट्रैक्टर ट्राली के आने पर पाबंदी है उसकी भी खुलकर धज्जियां उड़ाई रामवीर भट्टी ने इस पर बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए और जो कार्रवाई बनती है वह करनी चाहिए अगर मुख्यमंत्री ही कानूनों की धज्जियां उड़ाएंगे तो हम आम नागरिक से क्या उम्मीद करेंगे
शहर में 144 धारा लगे होने के बावजूद कांग्रेस के भीड़ इकट्ठा करने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी ।
By eye1news
0
204
RELATED ARTICLES
- Advertisment -


