HomeLatest Newsकैंसर सर्वाइवर डे पर 150 योद्धाओं का सम्मान छह वर्षीय अर्निका बनी...

कैंसर सर्वाइवर डे पर 150 योद्धाओं का सम्मान छह वर्षीय अर्निका बनी प्रेरणा।

कैंसर सर्वाइवर डे पर 150 योद्धाओं का सम्मान छह वर्षीय अर्निका बनी प्रेरणा।

चंडीगढ़ आई 1 न्यूज़ 10 जून 2026 चंडीगढ़ में कैंसर सर्वाइवर डे के अवसर पर मैक्स अस्पताल मोहाली द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छह वर्षीय बच्ची सहित लगभग 150 कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर से जंग जीत चुके लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना और शीघ्र निदान समय पर उपचार तथा निरंतर सहयोग के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ.सचिन गुप्ता ने कहा कि कैंसर से उबरना मरीजों की इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और चिकित्सा क्षेत्र में हुई प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज कई प्रकार के कैंसर का समय पर पहचान और बहु-विषयक उपचार पद्धति के माध्यम से सफल इलाज संभव है।

इस अवसर पर कैंसर सर्वाइवरों ने अपने अनुभव साझा किए और बीमारी के खिलाफ संघर्ष उम्मीद तथा साहस की कहानियों से अन्य मरीजों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम नियमित जांच और मजबूत सपोर्ट सिस्टम की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ब्लड कैंसर से जूझ चुकी छह वर्षीय अर्निका ने अपने अदम्य साहस से सभी को भावुक कर दिया। उसके माता-पिता ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद भी अर्निका ने परिवार का हौसला बनाए रखा। कार्यक्रम में अर्निका ने भगवद गीता का सार प्रस्तुत करते हुए कैंसर मरीजों से निडर होकर बीमारी का सामना करने का संदेश दिया।

जालंधर की अमृतपाल कौर ने भी चौथे चरण के फेफड़ों के कैंसर से संघर्ष और जीत की अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि उम्मीद और दृढ़ता ने उन्हें हर कठिनाई से उबरने की ताकत दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments